कटिहार में ‘संतोष संवाद’ कार्यक्रम सफल, युवाओं के बीच पहुंचा संतोष सुमन का संदेश
कटिहार। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री माननीय संतोष सुमन जी के संदेश एवं विचारों को युवाओं के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से कटिहार में ‘संतोष संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसके चलते यह कार्यक्रम काफी सफल रहा। ‘संतोष संवाद’ के माध्यम से युवाओं से संगठन, सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भूमिका तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संगठन के विचारों से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा प्रधान महासचिव अमण कुमार जी, उत्तर बिहार प्रभारी युवा रमन कुमार रंजन जी, गार्जियन रविन्द्र प्रसाद जी, कटिहार जिला अध्यक्ष दिपक रिषि जी, युवा जिला अध्यक्ष असरफुल जी एवं नगर अध्यक्ष फैसल नवाज जी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं से आपसी संवाद स्थापित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि ‘संतोष संवाद’ के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन जी के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आयोजकों ने उत्साहजनक बताते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक पहल करार दिया।

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें।