Advanced News Search

Clear
Breaking News

सड़कों पर निराश्रित गोवंश: हादसों का बढ़ता खतरा, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

सड़क पर बैठे और विचरण करते निराश्रित मवेशी बन रहे दुर्घटनाओं का कारण, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

By Rahul MishraOct 25, 2026Raipur
National News

कटिहार में ‘संतोष संवाद’ कार्यक्रम सफल, युवाओं के बीच पहुंचा संतोष सुमन का संदेश

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री माननीय संतोष सुमन जी के संदेश एवं विचारों को युवाओं के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से कटिहार में ‘संतोष संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसके चलते यह कार्यक्रम काफी सफल रहा।

By Rahul MishraOct 25, 2026कटिहार
Breaking News

धमधा में कांग्रेस को झटका! 38 किसानों ने छोड़ा पार्टी का दामन

48 दिनों से भूख हड़ताल जारी, IDBI बैंक पर कर्ज माफी के नाम पर गुमराह करने का आरोप - मुख्यमंत्री निवास के पास की दीवार पर चिपकाया ज्ञापन, 14 दिन का अल्टीमेटम,एक तरफ सांसद विजय बघेल ने दिया आश्वासन,लेकिन कब तक होगी कार्यवाही

By Rahul MishraOct 24, 2026दुर्ग धमधा
Breaking News

पत्रकारों का गुस्सा फूटा, संजीव तिवारी को बर्खास्त करने की मांग ।

जनसंपर्क विभाग में अपर संचालक संजीव तिवारी की लंबे समय से पदस्थापना, कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, शासकीय विज्ञापनों के आवंटन, टेंडर प्रक्रिया तथा पूर्व में सामने आई घटनाओं को लेकर प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ इकाई ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। संगठन का कहना है कि इन विषयों को लेकर पूर्व में भी लगातार कई बार संबंधित अधिकारियों एवं शासन के समक्ष ज्ञापन और शिकायतें प्रस्तुत की जा चुकी हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई एवं जांच की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। इसी क्रम में एसोसिएशन ने 22 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में विस्तृत ज्ञापन सौंपकर सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच की कार्रवाई का ATR (Action Taken Report) 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की मांग की है।

By Rahul MishraOct 24, 2026Raipur
Breaking News

बिना वैध अनुमति इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री संचालन, श्री श्याम इंटरप्राइजेज ।

सरोरा-उरला क्षेत्र स्थित श्री श्याम इंटरप्राइजेज जो की पवन अग्रवाल महेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पार्टनरशिप फर्म बनाकर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है जहां चोरी के केवल एवं अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस कारण यह कहना गलत नहीं होगा की श्री श्याम इंटरप्राइजेज सरोरा उरला स्थित उद्योग में GST चोरी ,श्रम सुरक्षा, ESIC, EPF तमाम गैर कानूनी कार्य किया जा रहा है जिसके खिलाफ बिना आवश्यक विभागीय अनुमति, पंजीयन एवं लाइसेंस के इलेक्ट्रिकल सामग्री निर्माण एवं औद्योगिक गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत में प्रतिष्ठान पर चोरी की सामग्री खपाने के आरोपों की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। प्लॉट नंबर 397, सरोरा उरला क्षेत्र में संचालित उक्त प्रतिष्ठान का GST नंबर 22ADJFS7396D1ZU बताया गया है

By Rahul MishraOct 21, 2026Raipur
Breaking News

निराकार हॉस्पिटल पर आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं, CMHO मिथलेश चौधरी की भूमिका पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग ।

वर्षों से संचालित निराकार हॉस्पिटल के लाइसेंस की जांच की मांग, CMHO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ? 14 जुलाई को शिकायत, 18 अगस्त को नोटिस और 23 सितंबर को ₹20 हजार जुर्माने का आदेश, अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड की जांच की मांग

By Rahul MishraOct 16, 2026Raipur
Breaking News

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जामुल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामुल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुश्ती, जुडो, क्रिकेट, ओपन ताइक्वांडो, स्वीमिंग सहित विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

By Rahul MishraOct 15, 2026दुर्ग जामुल
Breaking News

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया ब्लैक डे, पत्रकारों ने उठाया न्याय का सवाल

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को हुई घटना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ब्लैक डे मनाया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और घटना के संबंध में न्याय एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से सामने रखा। संगठन के अनुसार, कोरबा, अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला जनसंपर्क कार्यालयों, जनसंपर्क संचालनालय संवाद तथा अन्य सरकारी संस्थानों में पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की।

By Rahul MishraOct 13, 2026Raipur
Breaking News

भारतीय रिजर्व बैंक का बड़ा एक्शन: 13 NBFC कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

13 कंपनियों के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द रिपोर्टों के अनुसार, जिन 13 NBFC कंपनियों के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए गए हैं, उनमें 11 कंपनियां पश्चिम बंगाल में और दो कंपनियां तमिलनाडु में पंजीकृत हैं

By Rahul MishraOct 10, 2026India
Breaking News

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों ने मनाया ब्लैक डे ।

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष टिकरिया को सौंपा ज्ञापन, घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग । एक साल बाद भी न्याय का इंतजार! 9 अक्टूबर की घटना पर कार्रवाई नहीं होने से प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों ने मनाया ब्लैक डे

By Rahul MishraOct 10, 2026Raipur
Breaking News

रायपुर के तात्यापारा नवीन मार्केट के समीप दुर्गा पंडाल में आतिशबाजी से लगी आग

राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित नवीन मार्केट के समीप बने दुर्गा पंडाल में आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा पंडाल के पास आतिशबाजी के दौरान आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई।

By Rahul MishraOct 10, 2026Raipur
Breaking News

उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं होने पर खदान बंदी की चेतावनी

By Rahul MishraOct 10, 2026कोरबा
Breaking News

पत्रकारों के आर्थिक, सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी हितों को लेकर प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों को ₹1 लाख तक के विज्ञापन अवसर, स्वास्थ्य-शिक्षा में रियायत और अधिमान्यता प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग । छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनी हितों की रक्षा, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की ओर से जनसंपर्क कार्यालय, नया रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से प्रदेश प्रधान महासचिव राहुल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा।

By Rahul MishraOct 09, 2026Raipur
Breaking News

₹1000 परामर्श शुल्क के बाद भी पैर की समस्या की उचित जांच नहीं होने का आरोप, भिलाई के निजी अस्पताल पर उठे सवाल

नेहरू नगर स्थित सुराज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीज से ₹1,000 परामर्श शुल्क लेने के बावजूद पैर की समस्या की पर्याप्त जांच नहीं किए जाने और कथित तौर पर असंवेदनशील व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मरीज एवं पत्रकार संगीता बर्मन ने अस्पताल के संबंधित चिकित्सक के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।

By Rahul MishraOct 02, 2026Durg Bhilai
Breaking News

आनंद गुप्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों से उठे सवालों के बीच स्वास्थ्य विभाग की जांच मुहिम तेज

राजधानी रायपुर में निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और नियमानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आनंद गुप्ता एवं उनके सहयोगियों द्वारा लगातार शिकायतें एवं जनहित के मुद्दे उठाए जाने का दावा किया गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों की जांच और कार्यवाही का सिलसिला तेज हुआ है।

By Rahul MishraOct 02, 2026Raipur
Breaking News

IPS रतनलाल डांगी मामले में जांच का नया मोड़ ।

हाईकोर्ट में राज्य सरकार की जानकारी प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित बताए गए, आगे की जांच के लिए दीपांशु काबरा और प्रशांत कुमार अग्रवाल के नाम प्रस्तावित

By Rahul MishraOct 01, 2026Bilaspur
Breaking News

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिथिलेश चौधरी द्वारा शिकायत पर देरी से कार्यवाही कर अस्पताल संचालक को बचाने की कोशिश ।

अस्पतालों की अनुमति और सुविधाओं को लेकर शिकायत, कार्रवाई की गति पर उठे सवाल आनंद गुप्ता की शिकायत में इमरजेंसी एग्जिट, लिफ्ट, पार्किंग सहित अस्पताल संचालन संबंधी नियमों का मुद्दा राजधानी रायपुर में निजी अस्पतालों के संचालन और निर्धारित स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक शिकायत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता आनंद गुप्ता द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर कार्यालय में दो अस्पतालों के संबंध में 14/07/2026 को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में अस्पतालों में निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए विशेष रूप से इमरजेंसी एग्जिट, लिफ्ट तथा पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया था।

By Rahul MishraOct 01, 2026Raipur
Breaking News

25 साल से एक ही कार्यालय में पदस्थ संजीव तिवारी पर गंभीर आरोप ।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से जुड़े अधिकारी संजीव तिवारी की लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापना और उनके कार्यकाल से जुड़े टेंडर, विज्ञापन तथा अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर लगातार शिकायतें और ज्ञापन सामने आने के बाद अब विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

By Rahul MishraOct 01, 2026Raipur
Breaking News

गोलबाजार अतिक्रमण मामला: नोटिस की समयसीमा खत्म, कार्रवाई नहीं; उपायुक्त के खिलाफ विभागीय जांच की मांग

राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गोलबाजार में शासकीय भूमि, गोल गुंबद परिसर और आम रास्तों से जुड़े अतिक्रमण का मामला अब नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शिकायत, निगम के नोटिस, निर्धारित समयसीमा और उसके बाद प्रस्तुत किए गए ज्ञापनों से सामने आए घटनाक्रम के आधार पर शिकायतकर्ता संगठन ने जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

By Rahul MishraOct 01, 2026Raipur
Breaking News

बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार, कई लोगों से पूछताछ

राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर रंगदारी मांगने के मामले ने पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को 25 करोड़ रुपये की मांग और धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार/हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अलग-अलग रिपोर्टों में इसे गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए हिरासत, दोनों रूपों में बताया गया है।

By Rahul MishraSep 27, 2026Raipur
Breaking News

अनुपम वस्त्रालय प्रकरण में नया मोड़: कौशल केडिया के नाम को लेकर सवाल, पत्रकारों के चरित्रहनन के आरोपों की भी जांच की मांग

अंबिकापुर के स्कूल रोड स्थित अनुपम वस्त्रालय से जुड़े कथित यौन दुर्व्यवहार प्रकरण में अब आरोपी की पहचान, प्रारंभिक पुलिस विवेचना और सोशल मीडिया पर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

By Rahul MishraSep 26, 2026सरगुजा
Breaking News

मुंगेली को CM साय की बड़ी सौगात: ₹68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, स्वास्थ्य से पर्यटन तक कई घोषणाएं

25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 21 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण और नए विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सड़क, बिजली, खेल और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए।

By Rahul MishraSep 25, 2026Mugeli
Breaking News

बालोद में भीषण सड़क हादसा: DJ पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 6 युवकों की मौत; 7 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास, पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप और धान से भरे ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

By Rahul MishraSep 25, 2026Balod
Breaking News

छत्तीसगढ़ में 12 IPS अफसरों के प्रमोशन-तबादले की तैयारी, बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी पर भी निगाहें

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में आने वाले महीनों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर करीब 12 IPS अधिकारियों के प्रमोशन और संभावित तबादलों को लेकर प्रक्रिया चलने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड, सीआर और अन्य आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक प्रमोशन की प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।

By Rahul MishraSep 25, 2026Raipur
Breaking News

सरकारी रिकॉर्ड में सेंध ? गजानन-रीना मेश्राम के नाम पर करोड़ों का खेल, विशाल शर्मा की भूमिका पर उठे बड़े सवाल !

4 एकड़ 47 डिसमिल जमीन से जुड़ी नौ रजिस्ट्रियों का शिकायत में उल्लेख, गजानन-रीना मेश्राम के नाम हस्तांतरण और खसरा रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ की जांच की मांग

By Rahul MishraSep 24, 2026Raipur
Breaking News

भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव की कांग्रेस नेताओं ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम में हुए पथराव और कथित हमले की जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

By Rahul MishraSep 22, 2026Raipur
State News

आरंग शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: रेत, रियल एस्टेट और बुलियन ट्रेडिंग के पैसों का विवाद बना हत्या की वजह

30 लाख रुपये की उधारी और तीन महीने के ब्याज को लेकर था विवाद, साथी शिक्षक ही निकला हत्यारोपी; VSK ऐप के लॉग से पुलिस को मिली अहम कड़ी

By System AdministratorSep 21, 2026Raipur
State News

दिव्यांगजनों का रायपुर के अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन

दो साल से अधिक समय से मांगों को लेकर धरने पर दिव्यांगजन, अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन के बाद शासन-प्रशासन हरकत में ।

By System AdministratorSep 19, 2026Raipur